यत्र तत्र सर्वत्र
LIVE

कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का दबदबा


13 मेडल के साथ पहले स्थान पर किया कब्जा
अहमदाबाद: कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय खिलाडिय़ों ने खेल में अपना दबदबा बनाए रखा और कुल 13 मेडल जीते, जिनमें 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
मुंबई के 24 वर्षीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी रयान रजमी ने पुरुषों के बिलियर्ड्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. रयान इस चैंपियनशिप में पुरुषों के सभी इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने कनाडा और इंग्लैंड के खिलाडिय़ों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की. 10 अक्टूबर को हुए समापन समारोह में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पी. टी. उषा शामिल हुईं. उन्होंने विजेताओं को मेडल प्रदान किए. इस मौके पर उन्होंने भारत के खेल क्षेत्र के विकास, खिलाडिय़ों को मिलने वाली सुविधाओं और अहमदाबाद के स्पोर्ट्स हब के तौर पर विकास के बारे में बात की. लेकिन उन्होंने चैंपियनशिप को देखने के लिए कम दर्शकों की संख्या पर निराशा भी जताई. उन्होंने कहा कि हमें इस पर काम करना चाहिए, बस यही एक कमी दिखी, बाकी सब कुछ बहुत अच्छा रहा.’ उन्होंने साफ कहा कि खिलाडिय़ों के अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ टूर्नामेंट में दर्शकों की मौजूदगी बढ़ाना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि उनके समय में खिलाडिय़ों को आज जैसी सुविधाएं नहीं मिलती थीं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की, जबकि आज सरकार खिलाडिय़ों को काफी मदद दे रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *