यत्र तत्र सर्वत्र
LIVE

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन देश में अशांति फैलाने की साजिश : कंगना रनौत


नई दिल्ली :बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने देशभर में चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों के देश विरोधी ताकतें होने का दावा किया है। कंगना ने कहा कि ये प्रदर्शन देश में अशांति फैलाने की एक साजिश हैं। उनके मुताबिक, अब आम लोग भी ऐसी ताकतों को पहचानने लगे हैं और उनसे सवाल पूछ रहे हैं। कंगना रनौत ने कहा, ‘अब लोग देश विरोधी ताकतों को पहचानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि आम लोग भी ऐसे लोगों को पकडक़र उनसे सवाल पूछेंगे।’
कंगना ने कहा जो देशद्रोही और आतंकी शक्तियां हैं और जो अंतराष्ट्रीय शक्तियां है, वो हमारे देश के लिए गंभीर समस्ता बनी हुई हैं। किसी ना किसी बहाने देश और नागरिकों को असुविधा कर देने की कई साजिशें चल रही हैं। कई शक्तियां हैं जो हमारे देश को इस समय तोडऩे में लगी हुई हैं लेकिन हम भारतवासी एक साथ खड़े हुए हैं। कंगना रनौत ने देश की रक्षा करने वाली कई ताकतों की तारीफ भी की। कंगना ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आम लोगों को कोई परेशानी न हो। दरअसल इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द होने, मेट्रो स्टेशन बंद रहने और जंतर-मंतर के आसपास सडक़ें बंद होने से लोगों को परेशानी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *