पुंछ और राजौरी में फ्लैश फ्लड से16 लोगों की मौत


रातभर हुई भीषण बारिश ने तबाही मचाई
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में बीती रात बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के चलते पीर पंजाल इलाके के रिहायशी इलाके बह गए और पानी में डूब गए, जिससे कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है. वहीं बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में रविवार सुबह बादल फटने की घटना सामने आई.
अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों के बारे में और जानकारी मिलने पर मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. पिछले 24 घंटों में पुंछ में 77 एमएम और राजौरी में 103 एमएम बारिश हुई. राजौरी और पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ में कारें, घर और इंफ्रास्ट्रक्चर बह जाने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुंछ में भारी बारिश से कई घर खराब हो गए. पुंछ में सुरनकोट तहसील के एक दूरदराज के गांव में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले के हवेली इलाके में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि राजौरी जिले में एक और व्यक्ति की जान चली गई. अधिकारियों ने बताया कि उनकी पहचान की जा रही है.राजौरी जिले की बेला कॉलोनी में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से कारें, प्रॉपर्टी और दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर बह गया. राजौरी शहर और उसके बाहरी इलाकों में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी, घर और खेती की जमीन को बहुत नुकसान हुआ.
नागालैंड में भूस्खलन से 8 लोगों की मौत,12 घायल
नागालैंड के मोन जिले में रविवार को मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई और 8 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. बाढ़ और भूस्खलन से कई मकान बह गए, सडक़ें अवरुद्ध हो गईं और कई लोग मलबे में दब गए.अब तक 4 शव बरामद हुए हैं और चार अन्य अभी भी मलबे में दबे हुए हैं.भारी बारिश रात करीब 1 बजे शुरू हुई और हमें सुबह करीब 6-7 बजे लैंडस्लाइड की घटनाओं की जानकारी मिली. अब तक मलबे से 3 महिला और एक पुरुष समेत 4 शव बरामद किए हैं. 12 अन्य घायल हुए हैं. कई जगहों पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.बताया जा रहा है कि कई घंटे तक हुई भारी बारिश के बाद मोन शहर में घरों, सडक़ों और सार्वजनिक ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है. कई इलाके जलमग्न हो गए और भूस्खलन के कारण प्रमुख सडक़ मार्ग बंद हो गए. रविवार तडक़े से लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में अचानक बाढ़ और जलभराव हो गया. पहाड़ी ढलानों पर हुए भूस्खलन से प्रमुख सडक़ें अवरुद्ध हो गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *