मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026 का होगा आयोजन

विंध्य भारत, रीवा

भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माई भारत(मेरा युवा भारत) प्लेटफॉर्म द्वारा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जोडऩा, उनकी आर्थिक एवं नीतिगत समझ को सशक्त बनाना तथा विकसित भारत ञ्च2047 के विजऩ में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। क्विज़ में सफल प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में चयनित 8 विषयों पर निबंध लेखन का अवसर प्रदान किया जाएगा। ये विषय बजट, युवा सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रीय विकास से संबंधित होंगे। निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में शामिल होने का विशेष अवसर प्राप्त होगा, जहाँ युवा अपने विचार सीधे देश के सर्वोच्च नेतृत्व के समक्ष साझा कर सकेंगे। मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट का आयोजन 3 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। देशभर के युवा मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर इस अभियान में भाग ले सकते हैं। यह पहल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच एवं राष्ट्रीय नीतियों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेरा युवा भारत सभी युवाओं से आह्वान करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। अधिक जानकारी एवं सहभागिता हेतु युवा पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *