नई दिल्ली : संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने संसदीय नियमों का उल्लंघन किया और एक ऐसी किताब का हवाला देना शुरू कर दिया, जिसके प्रकाशन और प्रामाणिकता का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद भी राहुल गांधी वही गलती दोहराते रहे। उन्होंने चीन सीमा पर बोलना शुरू कर दिया क्या कांग्रेस पार्टी 1959 और 1962 में चीन द्वारा कब्जा की गई भूमि को वापस ला सकती है?
रिजिजू ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जो प्रक्रिया का पालन करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी को चीन सीमा मुद्दे से संबंधित पार्टी के “पापों” के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रतिष्ठित परिवार में पैदा हुआ है तो क्या वह संसद से ऊपर है? क्या वह नियमों से ऊपर है? भारत एक लोकतांत्रिक देश है और नियमों के अनुसार चलता है राहुल गांधी किसी भी नियम का पालन नहीं करते। वह खुद को संसद से ऊपर समझते हैं। राहुल गांधी को अक्ल का इस्तेमाल करना चाहिए और अपने सांसदों को नियमों का पालन करना समझाना चाहिए।
राहुल गांधी ने सदन का अपमान किया : गिरिराज
संसद सत्र के स्थगित होने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन का अपमान कर रहे हैं. गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बार-बार स्पीकर की बात ना मानकर सदन का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि वो विपक्ष के नेता होंने के बावजूद अनुशासनहीनता दिखा रहे थे, उन्होंने कहा कि राहुल नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे थे. उन्होंने कहा कि राहुल को चीनी दूतावास में हुई अपनी बातचीत के बारे में भी बोलना चाहिए था. उन्होंने कहा कि राहुल का व्यवहार बचकाना है, जिससे भारत की छवि खराब होती है और सेना के साहस को कमजोर करने की कोशिश लगती है. गिरिराज सिंह ने कहा कि संसद नियम कानून से चलता है राहुल गांधी बदतमीजी कर रहे हैं जिद्द पर संसद नहीं चलता है.
राहुल गांधी किसी भी संसदीय नियमों का पालन नहीं करते :रिजिजू