नई दिल्ली :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने हमने कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा, जो इतना एरोगेंट और झूठा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर बंगाल में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा मैं बहुत लंबे समय से दिल्ली में राजनीति में शामिल रही हूं. मैं 4 बार मंत्री और 7 बार संसद रही हूं. मैंने ऐसा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा जो इतना घमंडी हो, जो इतना झूठा हो.’
बंगाल की सीएम ने कहा ‘मैंने मुख्य चुनाव आयुक्त से कहा कि मैं आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं क्योंकि कोई भी कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं होती. एक दिन आपको जाना ही होगा. बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है. चुनाव लोकतंत्र में एक त्योहार होता है, लेकिन आपने 58 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया.’उन्होंने कहा ‘अगर एसआईआर करना ही था तो चुनाव वाले राज्यों को छोडक़र सही प्लानिंग के साथ करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया. असम में बीजेपी सरकार है. असम में एसआईआर नहीं किया लेकिन पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में किया. ममता बनर्जी ने कहा”जब दिल्ली में धमाका होता है तो दिल्ली पुलिस कहां पर होती है। हम दिल्ली पुलिस को दोष नहीं देंगे। बंगाल और आम जनता को वो लोग टॉर्चर करते हैं। एसआईआर के नाम पर सत्यानाश भी कर रहा है। दिल्ली पुलिस तो केवल निर्देश पर आई हुई है। जब भी हम आते हैं तो दिल्ली घबरा जाती है।
हमने इतना झूठा चुनाव आयोग नहीं देखा’ :ममता बनर्जी