ऑपरेशन सिंदूर में तटरक्षक बल ने अग्रिम रणनीतिक तैयारी की: राजनाथ

नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल ने पिछले 50 साल में समुद्री सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल की 50वीं स्थापना दिवस पर देश की रक्षा में अहम भूमिका के लिए आईसीजी की तारीफ की। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने के लिए सराहना भी की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर में तटरक्षक बल ने अग्रिम रणनीतिक तैयारी की, पश्चिमी तट पर निगरानी बढ़ाई और समुद्री और खाड़ी क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाए रखी। सिंह ने कहा कि यह ऑपरेशन सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतरीन समन्वय का उदाहरण था और यह साबित करता है कि आईसीजी वास्तव में हमारी समुद्री सीमाओं का अग्रिम रक्षक है। सिंह ने कहा कि आईसीजी विश्वास की दीवार है, जो भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगले 25 वर्षों के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी रोडमैप तैयार किया जाए ताकि 2047 तक स्वतंत्रता के 100 वर्षों पर आईसीजी एक मजबूत और आधुनिक बल के रूप में उभर सके। इसके साथ ही सिंह ने इस अवसर पर आईसीजी का स्वर्णिम जयंती लोगो भी जारी किया और स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *