यत्र तत्र सर्वत्र
LIVE

विधान परिषद के चुनाव में भाजपा और एनडीए का अच्छा प्रदर्शन


चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीटें
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए। इन चुनावों में भाजपा और एनडीए ने अच्छा प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में भी एनडीए ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें भाजपा को तीन और उसकी सहयोगी जेडीएस को एक सीट मिली।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों की बात करें तो भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीती हैं। पार्टी लखनऊ टीचर्स सीट भी बचाने में कामयाब रही, जबकि समाजवादी पार्टी ने वाराणसी टीचर्स और आगरा-अलीगढ़ टीचर्स सीटें जीतीं। बिहार की आठ विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए थे। इन आठ सीटों में से चार सीटों के नतीजे आ चुके हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधान परिषद में भी अपनी उपस्थित दर्ज करा दी है। कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई। यहां तीन सीटों पर भाजपा और एक पर जनता दल सेक्युलर के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुल गया है। महायुति गठबंधन ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट पर जीत हासिल की है।
बैलेट पेपर से चुनाव फिर भी ये हाल : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. पीएम ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे और यहां कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं, आप ढूंढ सकते हैं. मोदी ने कहा “उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक इन चार बड़े राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर चुनाव हुए. ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *