भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे हुए हैं
नई दिल्ली : रिजीम चेंज वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है कुछ लोग भारत में डिश-ऑर्डर के सपने देख रहे हैं. उन्होंने कहा ‘आज जब दुनिया में इतना अव्यवस्था है तब एक मजबूत भारत की तस्वीर दुनिया में जानी चाहिए लेकिन ये लोग भारत की प्रतिष्ठा को ही मिट्टी में मिलने पर तुले हुए हैं. ये लोग विदेशों में जा-जाकर भारत को बदनाम करते हैं. विदेशियों से दखल की अर्जी लगाते हैं.’
पीएम ने इशारों-इशारों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को परजीवी करार दिया है. उन्होंने कहा ‘पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉचिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी.’ पीएम ने तंज कसते हुए कहा ‘साल भर में हमारे श्रीहरिकोटा से उतनी लॉचिंग नहीं होतीं, जितनी एक साल में कांग्रेस के लोग अपने नेता को लॉच करने की विफल कोशिश कर लेते हैं. कांग्रेस को अपनी जो दुर्दशा करनी हो करे, इससे हमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन अपने परिवार को लगातार नाकामी के दाग से बचाने के लिए कांग्रेस अब भारत की उपलब्धियों को, भारत की अच्छाइयों को, भारत की प्रगति को कटघरे में खड़ा कर रही है.’
भारत-पोलैंड संबंध से दो साल में रणनीतिक साझेदारी को मिली नई गति
प्रधानमंत्री और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। टस्क से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते से भारत-पोलैंड साझेदारी के लिए नए अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत ने दोनों देशों के बीच सहयोग की नई संभावनाएं पैदा की हैं। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में मोदी ने कहा कि ईयू के साथ व्यापार समझौते ने इन अवसरों को और व्यापक बना दिया है। पीएम ने कहा कि भारत और पोलैंड की दोस्ती केवल कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता और संवेदनशीलता की साझा विरासत पर आधारित है।

