यत्र तत्र सर्वत्र
LIVE

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर हैं :शिवराज


समस्या नहीं, समाधान बनिए
नई दिल्ली:केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी और उनके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। शिवराज ने कहा कि हमारे मित्र राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर हैं। शिवराज ने कहा कि जब देश उत्साह और आनंद में डूबा रहता है और दशहरा जैसा पर्व भी मनाता है तो राहुल गांधी को अच्छा नहीं लगता, और वह विदेश निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि रिजीम चेंज एक गैंग बनी है, जो कई तरह के हसीन सपने देख रही है कि ऐसे अराजकता फैलाकर वह सत्ता में आ जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां सत्ता नहीं, देश सवाल है, विकसित भारत। उसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी जुटे हुए हैं। शिवराज के कहा कि इस गैंग के ऐसे मंसबे कभी पूरे नहीं होंगे। मैं उनसे अपील करता हूं कि समस्या न रहें कभी समाधान तो बनें। 1 नवंबर को कांग्रेस की रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिवराज ने कहा कि उन भयानक घटनाओं को जब हमारे सिख भाई-बहन का नाम केवल कत्ल किया गया, बल्कि आग में झोक भी दिए गए थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस दिन तो सचमुच कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए थी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने और देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। बांग्लादेश में हुई घटनाओं के बाद से ही इस तरह की चीजें चल रही हैं। भ्रम, झूठ और अफवाहें फैलाकर लोगों को उकसाने की कोशिश की जा रही है। मैंने राहुल गांधी जितना झूठ बोलने वाला इंसान कभी नहीं देखा। बाकी लोग तो बस मोहरे हैं उनके नाम चाहे जो भी हों, वे सब एक जैसे ही हैं। चौहान ने कहा कि कुछ मु_ी भर लोग देश में अराजकता फैलाना और शांति भंग करना चाहते हैं। लेकिन यह भारत है, बांग्लादेश नहीं। यहां हम भगवान राम के आदर्शों और राज्य-संचालन पर भगवान कृष्ण की शिक्षाओं का सम्मान करते हैं। ऐसी कोशिशें कामयाब नहीं होंगी। देश इन नकारात्मक और बेकार लोगों को पूरी तरह से खारिज कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *