यत्र तत्र सर्वत्र
LIVE

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को किया संबोधित, युवाओं को हर हाल में नशे से बचाएं : डॉ. यादव


वर्ष 2026 में हुए हैं 2706 प्रकरण पंजीबद्ध
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं को हर हाल में नशे से बचाएं। विशेष रूप से शहरों में जो हॉट स्पॉट हैं वहां निगरानी रखी जाए। जिला स्तर पर प्रत्येक माह बैठक होना चाहिए जिसमें नशा मुक्त भारत पर विचार के साथ क्रियान्वयन की दिशा में भी आगे बढ़ा जाए। मुख्यमंत्री मंत्रालय में नशा मुक्त भारत के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस द्वारा कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में निरंतर समीक्षा के साथ दोषियों के विरूद्ध सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग आवश्यकतानुसार संयुक्त कार्रवाई में पीछे न हटें। बैठक में प्रजेंटेशन में बताया गया कि नशीली दवा, मादक पदार्थों में उत्पादन, व्यापार, सेवन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए एडीपीएस एक्ट लागू है। इस कड़े कानून के तहत इस वर्ष प्रदेश में 2706 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। कुल 3690 आरोपियों से अगस्त 2026 तक 46 हजार 313 किलो मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। प्रतिबंधित कफ सीरप जप्त करने, शिक्षण संस्थानों की 500 मीटर परिधि में ड्रग्स फ्री परिसर बनाने, नशा मुक्त मित्रों का सहयोग प्राप्त करने और जिलों में नशा मुक्त केंद्रों की भूमिका सक्रिय बनाने के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। नशा मुक्त हेल्पलाइन 14446 की व्यवस्था भी लागू की गई है।
प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों को आगे बढ़ायें
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्यों को आगे बढ़ायें। उनके द्वारा किये जा रहे जन-कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वडऩगर तक चल रही सेवा यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। डॉ. यादव ने यात्रा के लिए सेवा यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों से नागरिकों को जोड़े। अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेवा यात्री खान पान,संस्कृति का आपस में आदान प्रदान करे एवं सदभावना के साथ यात्रा को आगे बढ़ाये।
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार में महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना को मंजूरी प्रदान करने पर आभार माना है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय है। दीर्घकालिक ऊर्जा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे 135 गीगावॉट तक की नवकरणीय ऊर्जा के एकीकरण और पॉवर इवैक्यूएशन के लिए इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही 50 जीडब्ल्यूएच बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना से ग्रिड का क्षमता संवर्धन होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *