नई दिल्ली: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के आरोपों की तीखी आलोचना की. उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर विपक्षी पार्टियां, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी, चुनाव आयोग पर बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगा रही हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस चुनावों में हार के बाद संस्थाओं को बदनाम करती है. चुनाव आयोग स्वतंत्र है, कार्यपालिका दखल नहीं देती.बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि कैबिनेट सचिव के साथ हुई बैठक आयोग की किसी नीति से संबंधित नहीं थी और न ही इसका संबंध विभाग के कामकाज से था। बैठक का मुख्य उद्देश्य उस विशेष अधिकारी से संबंधित चर्चा करना था, जिसे प्रतिनियुक्ति पर चुनाव आयोग भेजा गया था।”संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और अन्य सांविधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के समक्ष तथ्यों को रखना आवश्यक है, ताकि सांविधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा और लोकतांत्रिक व्यवस्था सुरक्षित रहे।
