पीढिय़ों को प्रेरित करते रहेंगे अटल जी के काम :मोदी

भारत रत्न’ वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, पीएम ने दी श्रद्धांजलि
‘नई दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें नमन किया. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता पूर्व पीएम के नई दिल्ली स्थित स्मारक ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि परउनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने कहा असाधारण दूरदर्शी राजनेता, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया. उनके शब्दों और प्रयासों ने पीढिय़ों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया. सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा. उन्होंने कहा अटल जी की सोच, नेतृत्व और अच्छे शासन और जनता की भलाई के लिए उनकी सोच आज भी पीढिय़ों को प्रेरित करती है। अच्छे शासन और जनता की भलाई पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे एक देशभक्त और राजनेता थे जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया.उन्होंने कहा, ‘अटल जी ऐसे देशभक्त राजनेता थे जिन्होंने अपने जीवन का हर पल देश की सेवा में समर्पित कर दिया. एक ओर, उन्होंने परमाणु परीक्षणों और कारगिल युद्ध के माध्यम से पूरी दुनिया को भारत की ताकत से अवगत कराया, तो दूसरी ओर, उनकी मूल्यों पर आधारित राजनीति ने पहली बार अंत्योदय और सुशासन के विजन को जमीनी स्तर पर उतारा.’ शाह ने कहा ‘अटल जी का महान व्यक्तित्व और नेतृत्व हमेशा हर बीजेपी कार्यकर्ता को राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और भारतीय लोकतंत्र तथा राष्ट्रीय विकास में उनके योगदान को याद किया.
लाल-किला जाने से पहले मोदी ने गाय को चारा, मोर को दाना खिलाया
पीएम ने इंस्टाग्राम पर र नया वीडियो शेयर किया। पीएम ने बताया कि 15 अगस्त को लाल किला जाने से पहले उन्होंने पीएम आवास में जानवर और पक्षियों को दाना खिलाया। पीएम ने इंस्टाग्राम पर लिखा “हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है। कल सुबह उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए लाल किले के लिए रवाना होते समय वे मुझसे मिलने आ गए।”15 अगस्त को मोदी ने लाल किले से 75 मिनट का स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था। यह पिछले चार साल में उनका सबसे छोटा भाषण रहा। भाषण में उन्होंने युवाओं पर खास फोकस किया और 52 बार युवाओं का जिक्र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *