स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न

रीवा
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र शुक्ल प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी की उपस्थिति में की गई। इसमें परेड में शामिल सशस्त्र बलों एवं स्काउट के छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित इंतजाम करें। रिहर्सल के समय एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र तिवारी, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *