धूम-धड़ाके से निकलेगी कांवड़ :आदित्यनाथ


केसरिया कपड़े से तो सपा की जन्मजात दुश्मनी
मैनपुरी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब मैनपुरी के नाम पर लोग डर जाते थे। मैनुपरी के नाम सुनते ही नौजवानों को होटल में कमरे नहीं दिए जाते थे। दूसरे शहरों में किराये के मकान देने में लोग परहेज करते थे। योगी ने कहा “किसी जिले की पहचान का मामला हो यह सबसे अहम होता है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस पहचान पर प्रश्न लगा दिया था, प्रश्नचिन्ह लगा दिया था। हमने उस प्रश्न चिन्ह को हटाकर आपको एक पहचान दिलवाई है। डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह काम किया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा “आज कोई कांवड़ यात्रा को नहीं रोक सकता। सावन का महीना आने वाला है। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और उसके बाद सावन का महीना लग जाएगा। कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है, पहले समाजवादी पार्टी कहती थी कांवड़ यात्रा नहीं होने देंगे, शिव भक्त जाएंगे दंगा हो जाएगा। वे शंख नहीं बजने देते थे, घंटा नहीं बजने देते थे। केसरिया कपड़े से तो समाजवादी पार्टी को जैसे लगता है जन्मजात दुश्मनी हो। ये डबल इंजन की सरकार आई हमने कहा कि धूम-धड़ाका से कांवड़ यात्रा निकलेगी, घबराओ मत धूम-धड़ाका से निकलेगी। जो लोग रोक लगाते थे, हमने कहा कोई रोक नहीं लगाएगा। हम सुविधा देंगे, अनुशासित तरीके से शिवभक्त जाकर कांवड़ यात्रा निकालेगा। जल लेकर आएगा शिवालयों में जल चढ़ाएगा और प्रदेश की कामना की दुआ करेगा।”जन्माष्टमी के आयोजन को अब कोई रोक नहीं सकेगा। लीलाधर भगवान की जन्मभूमि हो मथुरा या रासलीला का स्थान वृंदावन या फिर मैनपुरी इटावा या फिर प्रदेश के किसी भी जनपथ में ये आयोजन जमकर हो रहे हैं। हर थाने, हर पुलिस लाइन में, जेल में हो रहे, हमने छूट दे दी, सपा सरकार ने रोक लगा रखी थी।” योगी ने कहा पर्यटन विभाग कापैसा पहले यह पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल के लिए चला जाता था। अब कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल में नहीं बल्कि ये पैसे मंदिरों के सौंदर्यीकरण में जा रहे हैं। सोच-सोच की फर्क है। वे हमारे पर्व और त्योहार को रोकते थे। मंदिरों का पैसा वे कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल में खर्च करते थे। विकास की योजनाओं का पैसा अपने परिवार के विकास में लगाते थे और गरीब एकटक निगाहों से देखता रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *