नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस बाद उन्होंने अपने समर्थकों के लिए अहम संदेश भी दिया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी और किसी से कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी जाएगी, उसे निभाया जाएगा और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है।
दतिया सीट से उपचुनाव में टिकट न मिलने और बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा ने जब अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की, तो यह स्पष्ट कर दिया कि वे बीजेपी से कहीं भी जाने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा “मेरा जन्म बीजेपी में हुआ है, और बीजेपी में ही मैं मरूंगा।”नरोत्तम मिश्रा ने कहा “यह तो तय हो गया कि मेरा कद बड़ा नहीं है, पार्टी बहुत ऊपर होती है।” साथ ही उन्होंने साफ किया कि उन्हें किसी तरह का कोई भरोसा नहीं दिया गया है और न ही उन्होंने कोई भरोसा मांगा है। उन्होंने कहा “मैं पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहूंगा।” पूर्व गृह मंत्री ने साफ कहा कि वह बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा “मैं आशुतोष तिवारी के नामांकन में रहूंगा।” नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के फैसले को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि वे किसी को दोष नहीं देंगे। उनके अंदर ही कोई कमी होगी, जिसकी वजह से पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे अब इस मुद्दे पर आत्म चिंतन करेंगे।
जन्म बीजेपी में हुआ है और बीजेपी में ही मैं मरूंगा:नरोत्तम