मानसून सत्र में पेश होगी जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट


नई दिल्ली:संसद के मानसून सत्र के दौरान जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नेकहा कि तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में लोकसभा में पेश की जाएगी।
ओम बिरला ने कहा कि उनके इस्तीफे के फैसले के बावजूद संसद की ओर से उन्हें हटाने के प्रस्ताव पर विचार करने की संभावना अभी भी खुला रखा है। ओम बिरला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली समिति की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट सदन के पटल पर पेश होगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई तय करने का काम संसद का होगा। रिपोर्ट सत्र के पहले दिन पेश की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सत्ताधारी गठबंधन और विपक्ष, दोनों ही दलों के सदस्यों ने जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के नई दिल्ली स्थित बंगले के एक बाहरी कमरे में जले हुए करेंसी नोटों के बंडल मिलने के बाद वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। एक सूत्र ने कहा, तथ्य यह है कि उनका हाईकोर्ट अब भी उन्हें अपने सेवारत न्यायाधीशों में शामिल करता है और आगे कहा कि उनके इस्तीफे के बावजूद जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट पूरी करने का काम जारी रखा और अपनी रिपोर्ट ओम बिरला को सौंप दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *