देश की प्रजनन दर इतिहास में पहली बार रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे


नई दिल्ली : जिस आबादी को लेकर दुनिया भर में भारत एक अलग स्थान रखता था, अब वह भी “खतरे” में आता दिख रहा है. सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्मट स्टैटिस्टिकल रिपोर्ट इसकी ओर ही इशारा कर रहा है. इसकी चर्चा इतनी अधिक हुई कि एक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी हैरानी जताई. केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय की ओर से ये रिपोर्ट प्रकाशित की गई है. भारत की कुल प्रजनन दर प्रति महिला 1.9 राष्ट्रीय औसत है. शहरी क्षेत्रों का औसत 1.5 है, जबकि ग्रामीण भारत में यह औसत 2.1 है. वर्तमान समय में भारत की जनसंख्या 1.46 अरब से अधिक है. वर्ष 2023 में भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने का गौरव प्राप्त कर लिया था. हालांकि संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के आंकड़े के मुताबिक हैं कि पिछले कुछ वर्षों से देश में प्रजनन दर में लगातार कमी आई है.आजादी के समय औसतन एक महिला पांच से छह बच्चे को जन्म देती थी. आज यह 1.9 के करीब आ गया है. यानी आबादी में ग्रोथ नहीं होगी. इसका मतलब उस औसत संख्या से है, जितने बच्चे प्रत्येक महिला को पैदा करने चाहिए ताकि जनसंख्या बिना बढ़े या घटे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक स्थिर रहे. यदि प्रजनन दर लंबे समय तक इस स्तर से नीचे रहती है, तो जनसंख्या वृद्धि धीरे-धीरे धीमी हो जाती है. वाशिंगटन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के अनुसंधानकर्ताओं के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की जनसंख्या अगले 21 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद तेजी से घटने लगेगी. इसके अनुसार इस सदी के अंत तक देश की जनसंख्या एक अरब से थोड़ी ही अधिक रह जाएगी. रिपोर्ट में सबसे अधिक फर्टिलिटी रेट बिहार की दर्ज की गई है. यह 2.9 है. इसके बाद उत्तर प्रदेश की 2.6, मध्य प्रदेश की 2.4 और राजस्थान की फर्टिलिटी रेट 2.3 बताई गई है. इसके ठीक उलट दिल्ली की फर्टिलिटी रेट सबसे कम यानी 1.2 बताई गई है. और यह जानकर आपको हैरानी होगी कि यह दर फिनलैंड के 1.3 से भी कम है. फिनलैंड में लगातार कोशिश की जा रही है कि वहां की आबादी बढ़े. तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में प्रजनन दर 1.3 दर्ज की गई. दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अब प्रजनन दर कई स्कैंडिनेवियाई देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका के बराबर या उससे भी कम है. अलग-अलग राज्यों में प्रजनन दर इस प्रकार से हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *