देश में रहना है तो वंदे मातरम बोलना होगा : शुभेंदु


कोलकाता:पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि वंदे मातरम का पाठ हर स्कूल में अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने विवादित बयान देते हुए कहा कि देश में रहना है तो वंदे मातरम, जन गण मन बोलना पड़ेगा। शुभेंदु अधिकारी ने कहा 26 जनवरी और 15 अगस्त का सम्मान करना होगा।” उन्होंने आगे कहा, “यह भारतीय संस्कृति है। यह सनातन संस्कृति है। भारत को हिंदुस्तान और इंडिया दोनों के नाम से जाना जाता है। देश में रहना है तो सब की संस्कृति को मानकर चलना चाहिए। यह देश किसी और के हाथ में नहीं जा सकता।”बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम् गीत गाना अनिवार्य करने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक निर्देश के मुताबिक राज्य के सभी छात्रों को स्कूल शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय गीत गाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *