रणनीतिक रूप से मजबूत हुए भारत-ऑस्ट्रेलिय के संबंध :राजनाथ


भारत और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्तर के सुरक्षा साझेदार हैं : रिचर्ड मार्ल्स
नई दिल्ली :नई दिल्ली में हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता में दोनों देशों ने रक्षा सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध पहले कभी इतने रणनीतिक रूप से एकजुट नहीं रहे। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा और सुरक्षा सहयोग को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया। यात्रा से पहले जारी बयान में रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्तर के सुरक्षा साझेदार हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय मजबूती आई है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग, संयुक्त अभ्यासों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा रणनीतिक हितों पर जोर दिया। बैठक में दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। भारत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह बैठक दोनों देशों के बीच रणनीतिक विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगी व क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्रालय ने भी इस यात्रा को दोनों देशों के रक्षा संबंधों में अभूतपूर्व प्रगति का प्रतीक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *