हेग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय नीदरलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद स्वीडन पहुंचे, जहां वह व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर बातचीत करेंगे नीदरलैंड में उन्होंने रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. मोदी ने अपने डच समकक्ष रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की, विशेष रूप से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार नेटवर्क में व्यवधान के कारण क्षेत्र और व्यापक विश्व पर इसके गंभीर प्रभावों पर.
मोदी ने कहा हमारे संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने से लेकर जल संसाधन, सेमीकंडक्टर, नवाचार, रक्षा, स्थिरता और गतिशीलता में सहयोग बढ़ाने तक, हमने भविष्य के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है.”उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मित्रता और मजबूत होगी.” द्विपक्षीय वार्ता से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जेटेन के साथ ऊर्जा, बंदरगाह, स्वास्थ्य, कृषि व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख डच कंपनियों के सीईओ से बातचीत की. मोदी ने डच कंपनियों को भारत में, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में, अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया. मोदी ने जेटेन के साथ प्रतिष्ठित बांध का दौरा किया, क्योंकि भारत और नीदरलैंड्स जल प्रबंधन और जलवायु-लचीले बुनियादी ढांचे में गहन सहयोग की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं.
नीदरलैंड की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री पहुंचे स्वीडन, नीदरलैंड में17 समझौते पर हस्ताक्षर किए