केरलम में सीएम समेत 21 मंत्री बनेंगे

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज
तिरुवनंतपुरम। केरलम में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की नई सरकार में सीएम समेत 21 मंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण से पहले रविवार को 20 मंत्रियों के नाम फाइनल हुए। इनमें सीएम के अलावा 11 और मंत्री कांग्रेस से हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 5 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है। केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस जैकब, रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और कम्युनिस्ट मार्कि्सस्ट पार्टी से 1-1 मंत्री बनेंगे। कांग्रेस विधायक तिरुवंचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनीमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाने का फैसला किया है। सतीशन ने कहा कि कैबिनेट में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। शपथ ग्रहण 18 मई को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा।
सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई काबिल नेताओं को कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी, उन्होंने इसे राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीतों में से एक बताया.उन्होंने कहा “लिस्ट में और बाहर भी कई काबिल नेता हैं. लेकिन कांग्रेस जैसी पार्टी को ऐसे फैसले लेते समय सोशल बैलेंस, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और कई दूसरी बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है.”उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथियों के बीच विभाग बांटने पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है, बस कुछ छोटे-मोटे सुधार बाकी हैं. अंतिम लिस्ट आधिकारिक रूप से राज्यपाल को सौंपी जाएगी और बाद में अनुमोदन के बाद ऑफिशियल गजट के ज़रिए नोटिफाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *