मऊगंज
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय कुमार जैन ने नागरिकों से अपील की है कि जब प्रगणक उनके घर आएं तो वह सही जानकारी देकर अपना दायित्व निभाएं। जनगणना के दौरान अधिकारी आपसे केवल सामान्य एवं आधारभूत जानकारी ही प्राप्त करेंगे, जैसे कि आपके मकान/भवन का प्रकार,परिवार में कुल सदस्यों की संख्या परिवार के मुखिया का नाम, नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन की उपलब्धता शौचालय एवं बाथरूम की स्थिति गैस कनेक्शन की जानकारी रेडियो, टीवी, केबल कनेक्शन जैसी सुविधाएं, साइकिल, मोटरसाइकिल या कार जैसी परिसंपत्तियां, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य खाद्यान्न, मोबाइल नंबर, इन जानकारियों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा। जनगणना के दौरान आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता या वित्तीय जानकारी, किसी भी प्रकार का ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी कभी भी नहीं पूछी जाएगी, इसलिए नागरिक विशेष सतर्कता बरतें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की जानकारी मांगता है, तो सावधान रहें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। जानकारी देने से पहले अधिकारी/कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत सरकारी कर्मियों को ही जानकारी प्रदान करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
यत्र तत्र सर्वत्र