दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार

नई दिल्ली:

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। डोला भारत में मेफेड्रोन की बड़े पैमाने पर तस्करी की योजना बना रहा था। अधिकारियों के अनुसार डोला भारत के बाजारों में मेफेड्रोन की भारी मात्रा में आपूर्ति करने की तैयारी में था। वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस सिंथेटिक ड्रग का उत्पादन और तस्करी करता था। मेफेड्रोन जिसे व्हाइट मैजिक या म्याऊ-म्याऊ भी कहते हैं। यह अत्यधिक नशे की लत वाला सिंथेटिक ड्रग है। डोला गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित कर रहा था और आने वाले महीनों में अपने कारोबार को कई अन्य राज्यों में भी फैलाने की योजना बना रहा था। डोला और उसके सहयोगियों ने भारत में इस ड्रग को बहुत बड़ी मात्रा में धकेलने की योजना बनाई थी। जांच में पता चला है कि भारत में वह मेफेड्रोन की आपूर्ति के लिए रसायनज्ञों और फार्मा डीलरों का एक नेटवर्क बनाना चाहता था, जिनकी कडिय़ों की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *