परिवारवाद में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं
महिलाओं को सपा-कांग्रेस ने धोखा दिया
बहनों के आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कसर नहीं छोडूंगा
भाजपा-एनडीए सरकार का एकमात्र मंत्र है ‘नागरिक देवो भव
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान मोदी ने कहा “देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे देशहित के एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आशीर्वाद चाहिए और यह बड़ा लक्ष्य है, लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना। अभी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया लेकिन मैं बहनों के आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा “भाजपा-एनडीए सरकार का एकमात्र मंत्र है नागरिक देवो भव। देश के नागरिकों के लिए शिक्षा, आय, चिकित्सा, सिंचाई और श्रवण शक्ति हमारी प्राथमिकताएं हैं। हमारी काशी अविनाशी है यह एक ऐसा शहर है जो निरंतर समृद्ध होता जा रहा है। इसी प्रकार, विकास अभियान भी निरंतर आगे बढ़ रहा है पीएम ने कहा, 40 साल से महिला आरक्षण लटका था। हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया। ये कानून लागू हो, इसके लिए चर्चा रखी। सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों को देश की महिलाओं को धोखा दिया। ऐसे दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगा दिया। सपा ने फिर से इसे लाल झंडी दिखा दी। असली बात यह है कि ये सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं। ये परिवारवादी डर, देश की बेटियों को विधानसभा ससंद नहीं आने देना चाहता है। मोदी ने कहा बेटियों के लिए थल-वायु और नभ सेना में नए अवसर मिले हैं। डिफेंस के दरवाजे भी बेटियों के लिए खोले हैं। भाजपा सरकार का मतलब ही यही है नारी का उत्थान। हर मोर्चे पर भारत की बेटियां अच्छा काम कर रही हैं। बेटियों की भूमिका बढऩी चाहिए। देश को इसकी जरूरत है। देश की नई संसद बनाने के पीछे भी बहनों की भागीदारी का विचार था। काशी अविनाशी है। ये अनवरत चलने वाला शहर है।
भारत को विकसित बनाने का काम अनवरत चल रहा
प्रधानमंत्री ने कहा भारत को विकसित बनाने का काम अनवरत चल रहा है। आज की मजबूत स्तंभ नारी शक्ति है। हमारी नीतियों में महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। जब यहां सपा की सरकार थी, बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। आज बेटियों के बारे में गलत सोच रखने वाला अच्छे से जानता है उसका अंजाम क्या होगा। महिलाओं की जब आर्थिक शक्ति बढ़ती है तो घर में उनकी आवाज भी बुलंद हो जाती है। मोदी ने कहा भारतीय न्याय संहिता ने भी बेटियों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। गंभीर अपराधों में तेजी से फैसले आने लगे हैं। ऐसे कदम बेटियों को सुरक्षा की गारंटी देते हैं।
प्रधानमंत्री ने काशी में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा