पत्थर का अवैध परिवहन करते वन विभाग ने पकड़ा ट्रैक्टर, हुई कार्यवाही

नगर प्रतिनिधि, रीवा

जिले के चाकघाट वनविभाग रेंज के अन्तर्गत सोहागी बीट में अवैध पत्थरों की ढुलाई का खेल वन भूमि 297 कक्ष क्रमांक सोहागी के लहगिया में होता रहा है जिसकी सूचना वनविभाग को पहले भी कई बार मिलती रही है लेकिन अवैध परिवहन को रोक पाने में नाकामयाब रही वन विभाग की टीम को आखिरकार सफलता प्राप्त हो ही गई सोहागी पहाड़ के लहगिया में जैसे ही पत्थर टैक्टर मैं लोड हो ही रहा था कि मुखबिर की सूचना पर मौके पर वनविभाग की टीम पहुंच कर समय लगभग 2 बजे बाद दोपहर मौके पर पहुंचकर टैक्टर को अपने गिरफ्त में लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के अन्तर्गत कार्यवाही की गई लोड टैक्टर को वन रेंज कार्यालय चाकघाट में जब्त कर खड़ा कराया गया टैक्टर महिन्द्रा जिस पर कोई नम्बर प्लेट नहीं है ट्रैक्टर मालिक सोहागी निवासी अमरनाथ मिश्र उफऱ् बब्बू का बताया गया।
वन विभाग चाकघाट के वन परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में डिप्टी रेंजर सुरेन्द्र रावत अरविन्द शेखर वर्मा बीट गार्ड सोहागी कमलेश पटेल बीट गार्ड दुआरी ज्ञानेन्द्र कुमार आदिवासी बीट गार्ड महेवा नागेन्द्र बहादुर सिज्ञ बीट गार्ड ढखरा एवं वन विभाग के अन्य स्टाफ सुरक्षा श्रमिकों की मौजूदगी में ट्रैक्टर को जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसकी सूचना वनविभाग को आवश्यक कारवाही हेतु उच्चाधिकारियों को कार्यालय द्वारा भेजे जानी की जानकारी वन विभाग रेंज कार्यालय द्वारा बताई गई किन्तु देखने वाली बात होगी कि अवैध खनन एवं प्रिए पर रक़ लग भी पाएंगे या नहीं वही वनविभाग की कार्यवाही से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *