सातिर बदमाशों में से २ चोर अभी फरार, इनके मिलने पर अभी और चारी की मोटर सायकिलों के मिलने के आसार
नगर प्रतिनिधि, रीवा
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रतिदिन वाहन चेकिंग एवं क्षेत्र में पुलिस का गस्त बढ़ाने हेतु आदेशित किया गया था। जो आदेश के पालन में दिनांक 4 जुलाई को गुढ़ पुलिस द्वारा महशाव रेडियो स्टेशन के पास वाहन चेकिंग के दौरान शातिर मोटरसाइकिल चोर विवेक पटेल उर्फ गोलू पिता रजनीश पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी खजुआ कला थाना गुढ़ को पकड़ा गया जिससे मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में गंभीरता से पूछताछ की गई तो उक्त चोर द्वारा कई मोटरसाइकिल चोरी करने स्वीकार किया तथा पुलिस ने पकड़े गए चोर जब और पूछताछ की तो एक साथ कई थाने से चोरी गई विगत महीनो बाइक चोरी करना शिवकार किया जिसमें से गोविंदगढ़, रायपुर कर्चुलियान, बिछिया विश्वविद्यालय, हनुमना थाना से बाइक चोरी करने की बात को स्वीकारी किया गया।
जिसमें इसके साथ इसके दो साथी भी शामिल थे जिसमें एक साथी शुभम कुशवाह निवासी करहिय टोला ब्रौं टोला थाना सिमरिया का एवं दूसरा साथी राहुल पटेल निवासी बरौ थाना सहित अन्य कई लोगों को यह बाइक को चोरी करके उनके हवाले कर देता था जहां पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर पूछताछ में जानकारी निकाली गई है। की इस घटना में अभी दो और आरोपी हैं। जो की फरार बताए जाते हैं। उनके पकड़े जाने पर भी और कई चोरी की बाईको का खुलासा हो सकता है। जिन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है उनमे से विवेक पटेल उर्फ गोलू पिता रजनीश पटेल, उम्र 21 वर्ष निवासी खजुआ कला थाना गुढ़ . विपिन साहू पिता राम प्रसाद साहू, उम्र 22 वर्ष निवासी बेलवा पैकन थाना मनगांव जिला रीवा . रोहित पटेल पिता श्रवण कुमार पटेल, उम्र 23 वर्ष निवासी बरौ थाना सेमरिया जिला रीवा शामिल है
उक्त कार्यवाही में ये सभी शमिल थे
निरीक्षक हरिशंकर तिवारी थाना प्रभारी गुढ़, उनि0 शैल यादव, सउनि0 सुरेश साकेत, प्र0आर0 अयोध्या प्रसाद प्रजापति, राकेश वर्मा, रामरतन वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, सत्यदेव पांडे, आरक्षक मांधाता तिवारी, मनोज निमामा, विष्णु प्रजापति, मयंक गौतम, सरोवर हालदार, सहित राजकुमार गुप्ता, योगेंद्र सिंह, प्रवीण गुप्ता, चौकी चचाई थाना सेमरिया एवं साइबर टीम रीवा का सराहनीय योगदान रहा।
रीवा व मऊगंज थानों से चोरी गई बाइक पकड़ाई
जिले के गुढ़ थाने की चार बाइक एपी 17 जेडडी 2725, एमपी 17 एमडी 4363, एमपी 17 एमयू 7803 व एमपी 17 एमवाई 1096 है। बिछिया थाना की छ: बाइक एमपी 17 एमएन 4354, एमपी 17 एमयू 2625, एमपी 17 एमडी 1132, एमपी 17 एमएल 6018, एमपी 17 एमयू 9182 व एमपी 17 एमपी 3594 है। गोविंदगढ़ थाना की दो एमपी 17 एमजे 2224 व एमपी 17 एमएल 1815 है। थाना रायपुर कर्चुलियान की एक बाइक एमपी 17 एमटी 4683 है। थाना विश्व विद्यालय की एक मोटर साइकल क्रं. एमपी 20 एनएच 1688 है। थाना हनुमना की एक बाइक क्रं. एमपी 17 एमएस 0624 है। यह माना जा रहा है कि जो-जो आरोपी अभी दस्तयाब नहीं हुए हैं उनके पकड़े जाने के बाद चोरी गई अन्य बाईक भी बरामद हो सकती हैं।