बसों के निरीक्षण दौरान कैमरा, अग्रिशमन यंत्र सहित पैनिक बटन और फास्टेड बाक्स की प्राथमिकता से की गई जांच
विंध्यभारत, रीवा
परिवहन विभाग के द्वारा शैक्षणिक सत्र सुरू हो जाने से स्कूल बसों की लगातार चेकिंग की जा रही है।परिवहन विभाग बसों पर लगे सुरक्षा मानको की विशेष रूप से जांच कर रहा है। जिसमें बसो पर लगे कैमरे, अग्निशमन यंत्र, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, फ़ास्टेड बॉक्स की विशेष जाँच की जा रही है।जांच में डीआरएस पब्लिक स्कूल की एक बस जो बिना दस्तावेज के जप्त की गई थी जिसे स्कूल परिषर में ही खड़ा कराया गया था, जिसके दस्तावेज स्कूल प्रबंधन ने जल्द ही सही करा लिए और पुन: जाँच करने गई परिवहन विभाग की टीम ने उसके दस्तावेजो को जांच में सही पाया जिसे रिलीज़ कर दिया गया।जाँच में बसों के कैमरे सही नहीं थे जिस कारण दो बसो पर दो हज़ार रुपये का चालान काटा गया। वही दूसरी तरफ़ गोविन्दगढ़ खंदो मार्ग पर स्थित जिनियस पब्लिक स्कूल की तीन बसों पर कैमरे, अग्निशमन यंत्र सही नहीं पाये गये, जिस कारण परिवहन विभाग ने उन तीनो बसों पर चालानी कार्यवाही करते हुए तीन हज़ार रुपयों का शमन शुल्क लगाया और दोनों स्कूल प्रबंधन को स्कूल बसों की सारी कमिया तुरंत सुधार करवाने के निर्देश दिये। रीवा कलेक्टर के दिये गये निर्देशानुसार परिवहन विभाग लगातार स्कूल बसों की चेंकिंग कर रहा है। सभी स्कूल बस संचालकों को जांच कार्यवाही की खबर दैनिक समाचार पत्रो के माध्यम से भी दी जा रही है। सभी लोग अपनी बसों के दस्तावेज सही कराकर ही छात्रो का परिवहन करे। जिन स्कूल बसों के दस्तावेज इसके पश्चात भी सही नहीं पाये जायेंगे उन बसों को जप्त कर मोटरयान कर की चार गुना शास्ति अधिरोपित की जाएगी।