नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि तब से दोनों क्षेत्रों में लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं।
प्रधानमंत्री ने आज ही के दिन सात वर्ष पहले अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास बन गए थे। इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की विकास यात्रा में एक निर्णायक नए अध्याय की शुरुआत हुई।” उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में दोनों क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता तथा खेल जैसे क्षेत्रों में नए अवसर बढ़े हैं। मोदी ने कहा “चाहे महिलाएं हों या वंचित समुदाय, जिन लोगों को दशकों तक अपने मूल संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया, उन्हें भारतीय संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने के कारण सशक्त बनाया गया है।” उन्होंने कहा कि इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा “राष्ट्रीय एकता के प्रति उनका आजीवन समर्पण आज भी पीढिय़ों को प्रेरित करता है। उन्होंने दशकों पहले जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ।”मोदी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है और यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है कि हर नागरिक बड़े सपने देख सके, उन्हें पूरा कर सके और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सके।
बिस्तर पर जाते ही आठ सेकेंड के भीतर नींद आ जाती है
प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर राज्यसभा में एनडीए के नए व नवनिर्वाचित सांसदों को नाश्ते पर बुलाया था। इस दौरान उन्होंने सांसदों को काम-काज से जुड़े कई सुझाव और नसीहतें भी दी। जिसमें युवाओं और छात्रों से साथ संवाद को बढ़ाने पर जोर दिया। जिसमें ज्यादा से उन्हें सुनने की सलाह दी। साथ ही दिल्ली के मकडज़ाल के बचने व अपने लेटर पैड और हस्ताक्षर के दुरुपयोग को लेकर भी सतर्क किया। पीएम ने सदन में अधिकांश समय देने और वहां होने वाली चर्चाओं को ध्यान से सुनने की भी सलाह दी। इनमें पक्ष के साथ विपक्ष की बातों को भी ध्यान से सुनने को कहा। पीएम ने बताया कि वह सिर्फ साढ़े तीन घंटे सोते है। वहीं बिस्तर पर जाते ही उन्हें आठ सेकेंड के भीतर नींद आ जाती है। पीएम ने कहा कि वो जिस पल में रहते हैं उसी के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही वो प्लेन में बैठते हैं और जिस देश में गए है, उसी का वक्त लगा लेते हैं, इस तरह से उनको कोई दिक्कत नहीं होती है।
अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पर बोले पीएम, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा