केंद्र सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए तैयार: नड्डा


चार बार भेजा बातचीत का प्रस्ताव’: जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए तैयार है और उन्हें अपने घर या सरकारी दफ़्तर में मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि हम तैयार हैं। हमारे घर या सरकारी दफ़्तर आ जाइए। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम अपनी प्रतिष्ठा को बीच में नहीं लाएंगे। धीरे-धीरे बातचीत के ज़रिए हम समाधान की ओर बढ़ेंगे। यह छात्रों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे लगातार कदमों का ही एक हिस्सा है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मुद्दे को लेकर बहुत संवेदनशील हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा वह युवाओं के हितों को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता और महत्व देते हैं। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला लिया कि पेपर लीक के लिए दोषी और जि़म्मेदार पाए जाने वाले सभी लोगों के मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी, ताकि जल्द से जल्द फैसला हो सके और निर्णायक कार्रवाई की जा सके। और यह छात्रों के हितों और भलाई की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे लगातार कदमों का ही एक हिस्सा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छात्रों की चिंताओं को लेकर सरकार के रुख का बचाव करते हुए कहा कि पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों पर फास्ट-ट्रैक ट्रायल चलेगा और उन्हें सज़ा दी जाएगी। सीतारमण ने कहा कि यह मामला छात्रों से जुड़ा है। सरकार ने पेपर लीक में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा और उन्हें सज़ा दी जाएगी। सरकार इस मामले पर पूरी लगन से काम कर रही है। उन्होंने संसद में चर्चा की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सरकार बहस के लिए तैयार होने के बावजूद वे इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *