विपक्षी दल चर्चा पर कोई शर्त न रखें
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि वे बिना किसी शर्त के पेपर लीक मामले पर चर्चा में शामिल हों। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि देश के छात्रों से जुड़े इस मामले पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। राज्यसभा में बोलते हुए रिजिजू ने कहा कि सरकार तुरंत चर्चा शुरू करने के लिए तैयार है और उन्होंने सवाल किया कि बहस से पहले किसी शर्त की क्या ज़रूरत है। चर्चा पर कोई शर्त नहीं होनी चाहिए। अगर कोई शर्त रखी जाती है, तो इसका मतलब है कि आपकी नीयत ठीक नहीं है।
विपक्षी दलों से संसद को चलने देने की अपील करते हुए रिजिजू ने कहा कि पहले से कोई शर्त न रखें। पेपर लीक मामले पर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी दलों से बिना किसी पूर्व शर्त के चर्चा करने का आग्रह किया। रिजिजू ने सदन में कहा कि शर्तें न रखें। बिना किसी पूर्व शर्त के चर्चा करें। केंद्र सरकार के रुख का जि़क्र करते हुए रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही देश को भरोसा दिला चुके हैं कि पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़ी सज़ा का भरोसा दे चुके हैं। उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में जवाबदेही तय करने के सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सरकार सिफऱ् दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सार्थक चर्चा चाहती है। उन्होंने कहा कि संसद को केंद्र द्वारा उठाए गए कदमों पर विचार-विमर्श करना चाहिए ताकि जनता को इस विवाद पर सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी मिल सके।
छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद हो :रिजिजू