केंद्रीय मंत्रिमंडल में हो सकता है चौंकाने वाला फेरबदल


अनुभवी रिटायर्ड नौकरशाहों को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में पीएम
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाएं बेहद तेज हैं। इस बार का फेरबदल बेहद चौंकाने वाला और लीक से हटकर हो सकता है। पीएम मोदी अपनी नई टीम में कुछ बेहद अनुभवी रिटायर्ड नौकरशाहों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में हैं।
मीडिया रिपोर्ट और पॉलटिकल एक्सपर्ट के मुताबिक रिटायर्ड नौकरशाहों में जो सबसे बड़ा नाम इस वक्त रेस में चल रहा है, वो है पूर्व रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख तपन डेका का। इन दोनों ही अधिकारियों के पास संकट प्रबंधन और देश की सुरक्षा व अर्थव्यवस्था को संभालने का दशकों का अनुभव है। अगर शक्तिकांत दास की कैबिनेट में एंट्री होती है, तो उन्हें वित्त मंत्रालय या आर्थिक मामलों से जुड़ा कोई बड़ा पोर्टफोलियो सौंपा जा सकता है। वहीं तपन डेका को देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री या रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। शक्तिकांत दास फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तपन कुमार डेका नेराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ कई अहम सुरक्षा अभियानों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इस कैबिनेट विस्तार में केवल ब्यूरोक्रेट्स ही नहीं, बल्कि कुछ बेहद चौंकाने वाले राजनीतिक नाम भी सामने आ रहे हैं। राघव चड्ढा को मोदी कैबिनेट में शामिल कर कोई बड़ा आर्थिक या रणनीतिक मंत्रालय दिया जा सकता है। उनके साथ ही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे का नाम भी रेस में सबसे आगे है। बिहार से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल में टीएमसी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सुखेंदु शेखर राय को भी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *