द्विपक्षीय बैठक में मोदी और ट्रंप के बीच हुई बात
भारतीय नाविकों की सुरक्षा जरूरी
एवियन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में इस बात पर ज़ोर दिया कि सार्थक विकास के लिए पारंपरिक पैमानों से आगे देखने की ज़रूरत है। दुनिया के मंच पर ज़्यादा समावेशी और इंसान-केंद्रित सोच की वकालत करते हुए और पारंपरिक वित्तीय ढांचों को चुनौती देते हुए पीएम मोदी ने देशों के तरक्की मापने के तरीके में एक अहम वैचारिक बदलाव की बात कही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सच्चाई यह है कि जब विकास की बात आती है, तो सवाल व्यापार के आंकड़ों के बारे में नहीं होना चाहिए। समान अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए भारत की लगातार वकालत पर ज़ोर देते हुए पीएम मोदी ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि नीति-निर्माताओं को वित्तीय तरक्की के मुख्य मकसद पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा असली सवाल यह है किसके लिए विकास, किसके साथ विकास और किस दिशा में विकास? चल रहे। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में भारत की रक्षा क्षमताओं में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के विजन, नई तकनीक और स्वदेशी निर्माण ने भारत को मजबूती दी है। प्रधानमंत्री ने पिछले 12 वर्षों के सफर का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे भारत ने जल, थल और नभ में अपनी ताकत बढ़ाई है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मजबूत नींव करार दिया। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा “हमने हमेशा कहा है कि समुद्री आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस पर जोर भी देना चाहिए। समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। मेरा मानना ??है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। मुझे भरोसा है कि ईरान के साथ डील में नाविकों की सुरक्षा पक्की की जाएगी और उसे प्राथमिकता दी जाएगी।”
भारत पर हमला हुआ को हम मदद करेंगे: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साझा वार्ता में कहा कि अगर भारत पर हमला होता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा होगा और मदद करेंगे। ट्रंप ने कहा कि मैं जल्द ही भारत का दौरा करूंगा। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बेहद शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने कहा,’मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह जबरदस्त हैं, जबकि मैं ऐसा नहीं हूं’। ट्रंप ने कहा “वह बहुत सख्त नेगोशिएटर हैं। वह बहुत अच्छे दिखने वाले व्यक्ति हैं। वह बहुत अच्छे लगते हैं जैसे कोई एंजेल। लेकिन वह उतने ही सख्त हैं जितने कि वह ‘किलर’ हैं लेकिन वह बहुत अच्छे दिखते हैं। लेकिन ऐसे कुछ ही लोग होते हैं। लोग कहते हैं कि पीएम मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। मैंने कहा कि वह बहुत सख्त हैं। वह एक सख्त ट्रेडर हैं, और वह भारतीय लोगों से प्यार करते हैं, लेकिन वह अमेरिका से भी प्यार करते हैं। हम ट्रेड डील कर रहे हैं अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ हो रहा है। प्रधानमंत्री अमेरिका में बहुत कुछ बना रहे हैं। वह अमेरिका में काफी पैसा खर्च कर रहे हैं, इसलिए हम उनके इस काम की तारीफ करते हैं। लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वह लंबे समय से मेरे दोस्त रहे हैं, और हमारे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं।
नीति-निर्माताओं को वित्तीय तरक्की के मुख्य मकसद पर ध्यान देना चाहिए :मोदी