भारत में लोगों को गुमराह किया जा रहा
उदयपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि उन लोगों के खिलाफ निरंतर संघर्ष का इतिहास है जिन्होंने देश को गुलाम बनाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और विदेश में कुछ शक्तियां भारत के उत्थान को रोकने के लिए झूठे विमर्श गढ़ रही हैं और लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। भागवत हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की जीत हुई थी।
भागवत ने कहा ‘आज भारत को आगे बढऩे से रोकने की कोशिशें हो रही हैं। झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं।’भारत के उत्थान का विरोध करने वाले लोगों के पास जनसंख्या, शक्ति, आर्थिक संसाधन और संगठनात्मक क्षमता है, लेकिन इसके बावजूद भारत को अपने मूल्यों के आधार पर मजबूती से खड़ा रहना होगा। उन्होंने कहा भारत के उत्थान का विरोध करने वाले लोग जनसंख्या, शक्ति, आर्थिक संसाधन और संगठनात्मक क्षमता रखते हैं, फिर भी हमें अपने मूल्यों के आधार पर दृढ़ रहना होगा।’भागवत ने कहा कि वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए देश को अपने आदर्शों और सभ्यतागत मूल्यों पर कायम रहना होगा। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें अपने आदर्शों और सभ्यतागत मूल्यों पर टिके रहना होगा।’उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन धर्म, संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक है। भागवत ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी व्यक्तिगत लाभ के लिए संघर्ष नहीं किया, बल्कि धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा हमारा इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि उन लोगों के खिलाफ संघर्ष का है जिन्होंने हमें गुलाम बनाने की कोशिश की। महाराणा प्रताप ने अत्याचारों के खिलाफ, धर्म और संस्कृति के लिए तथा अपनी भूमि की स्वतंत्रता के लिए युद्ध किया। आज के समय में उन महापुरुषों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और संकल्प से समझौता नहीं किया। भारत की वास्तविक शक्ति उसकी जनसंख्या या भौतिक संसाधनों में नहीं, बल्कि उसकी हजारों वर्षों पुरानी सभ्यतागत और सांस्कृतिक विरासत में निहित है।’
‘हल्दीघाटी का युद्ध केवल एक लड़ाई नहीं था’
भागवत ने कहा भारत की प्रगति के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।’ इतिहास के कठिन दौर में भी भारत ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखा। हमने अच्छे और बुरे दोनों समय देखे हैं, लेकिन हमारा धर्म और हमारी संस्कृति अक्षुण्ण बनी रही।’भागवत ने कहा कि भारत का उत्थान केवल देश के हित में नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और समृद्ध भारत वैश्विक शांति, स्थिरता और मानव कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भागवत ने कहा एक सशक्त भारत दुनिया के लिए भी आवश्यक है।’
महाराणा प्रताप ने जीती थी हल्दीघाटी की लड़ाई’: भागवत