लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख


नई दिल्ली : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के अगले आर्मी चीफ होंगे. केंद्र सरकार ने शनिवार को उनकी नियुक्ति की. सेठ अभी उप सेना प्रमुख पद पर तैनात हैं. वह आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे. जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा. उन्होंने 30 जून 2024 को आर्मी चीफ का पद संभाला था. आर्मी चीफ का कार्यकाल 3 साल या 62 साल की उम्र तक होता है. इतना ही नहीं लगभग चार दशकों के करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को ऑपरेशनल, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव मिला है. सरकार ने अपने बयान में कहा गया है, “उनकी कमांड असाइनमेंट में रेगिस्तानी इलाके में एक आर्मर्ड रेजिमेंट, वेस्टर्न थिएटर में एक आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में एक काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स की कमान संभालना शामिल है.” लेफ्टिनेंट सेठ ने सेना की दो ऑपरेशनल कमांड – साउथ वेस्टर्न कमांड और सदर्न कमांड की कमान संभाली है और ढाई साल से अधिक समय तक प्रमुख रणनीतिक देखरेख की है. अपनी सेवा के दौरान, उन्होंने कई प्रमुख स्टाफ और रणनीतिक पदों पर काम किया, जिसकी वजह से ऑपरेशनल प्लानिंग, फोर्स मैनेजमेंट और क्षमता विकास पर काफी प्रभाव पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *