“राहुल विपक्ष के नेता ही बनकर रहेंगे.
नई दिल्ली: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों, दिव्यांगजनों, अनाथों और ट्रांसजेंडर समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने दावा किया कि मोदी जी 2029 में भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.
अठावले ने कहा “मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 2029 में भी वो देश के पीएम बनेंगे. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के संविधान को ढंग से लागू करने वाले मोदी जी ही एक ऐसे नेता हैं जो संविधान का सम्मान करते हैं. बाकी लोग सिर्फ संविधान की बात करते हैं.अठावले ने कहा”नरेंद्र मोदी विकास पुरुष हैं और सर्व धर्म समभाव को आगे बढ़ाने वाले नेता हैं. जन-धन, आयुष्मान भारत और तमाम योजनाएं सभी धर्मों के लिए हैं. एनडीए सरकार में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है. आजकल की स्थिति में जितना पैसा हम मंजूर करते हैं, वो पूरा पैसा नीचे तक जाता है.”उन्होंने बताया अब भ्रष्टाचार का स्कोप नहीं रह गया है. अधिकारी भी अब साथ मिलकर काम कर रहे हैं. शून्य प्रतिशत भ्रष्टाचार के लक्ष्य पर हर मंत्रालय को पीएम की तरफ से लक्ष्य दिया गया है.”उन्होंने दावा किया कि मोदी जी की सरकार 24 घंटे काम करने वाली सरकार है. इसलिए 12 साल में हम दुनिया की नंबर 4 अर्थव्यवस्था बन गए हैं और जल्द ही नंबर 2 तक पहुंच जाएंगे. हमारा किसान, युवा, महिला और अन्य कैटेगरी के लोगों को न्याय देने का लक्ष्य है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देर-सबेर टीएमसी को टूटना ही था क्योंकि वहां आंतरिक लोकतंत्र नहीं था. ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अठावले ने कहा कि “ममता दीदी 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं. कांग्रेस से अलग होकर और कम्युनिस्टों को हराकर मुख्यमंत्री बनीं, मगर उनके राज में पॉलिटिकल क्रिमिनलाइजेशन बहुत बढ़ गया था. इसलिए वहां उनके खिलाफ 96 प्रतिशत लोगों ने वोट किया.अठावले ने कहा कि पीएम मोदी सहयोगियों के साथ कोई भेदभाव नहीं करते. अठावले ने जोर देकर कहा कि 12 साल में कभी ऐसा नहीं लगा कि मोदी जी ने सहयोगियों के साथ भेदभाव किया हो. अठावले ने कहा, “राहुल का भविष्य अच्छा है, वो विपक्ष के नेता ही बनकर रहेंगे. मुझे नहीं लगता कि कभी उनकी सरकार बन पाएगी.
००००००
मोदी जी संविधान का सम्मान करने वाले एकमात्र नेता :अठावले