मप्र में निर्विरोध जीते बीजेपी के तीनों प्रत्याशी


सुप्रीम कोर्ट आज तय करेगों मीनाक्षी नटराजन का भाग्य
भोपाल: मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय हो गई है. गुरुवार को विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिए. इसके साथ ही तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध राज्यसभा पहुंचने का रास्ता साफ माना जा रहा है.
गुरुवार दोपहर विधानसभा परिसर में आयोजित प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए. सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट विधानसभा से बाहर निकले, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी . निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद तीनों उम्मीदवारों का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है. दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. कांग्रेस की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने मामले को विस्तार से समझने की आवश्यकता बताते हुए सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है. इधर कांग्रेस का कहना है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन निरस्त करने का फैसला गैर-कानूनी और पक्षपातपूर्ण तरीके से लिया है. चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल इस मामले में कानूनी राय ली जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *