आज इतिहास रचेंगे नरेंद्र मोदी, नेहरू को पीछे छोड़ सबसे लंबे समय तक रहने वाले पीएमबनेंगे


भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में 10 जून का दिन इतिहास में दर्ज हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन जाएंगे. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का करीब छह दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 10 जून को मोदी ने लगातार प्रधानमंत्री के पद पर 4,399 दिन पूरे कर लेंगे. जबकि जवाहरलाल नेहरू का लगातार कार्यकाल 4,398 दिनों का था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन चुके हैं. पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से उनका यह सफर लगातार जारी है. केवल केंद्र सरकार के स्तर पर ही नहीं, बल्कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सरकार के मुखिया के रूप में भी नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड बेमिसाल है. गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनका संयुक्त कार्यकाल 8,931 दिनों से अधिक का हो चुका है, जिससे वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित शासक हैं. वह भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं जिनके नेतृत्व में लगातार 6 बड़े चुनाव जीते हैं. तीन बार गुजरात विधानसभा और तीन बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *