मंत्रिमंडल में केवल दो नए मंत्री
जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बने
बेंगलुरु : कर्नाटक में बुधवार को डी. के. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र और पिछली सरकार के 11 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शिवकुमार ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर संत “गंगाधर अज्जा” के नाम से शपथ ली.
दिलचस्प बात यह है कि सिद्धारमैया के बेटे और एमएलसी यतींद्र को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. हालांकि, मंत्रिमंडल गठन के पहले चरण में किसी भी महिला प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया. यतींद्र और यू. टी. खादर ही मंत्रिमंडल में नए चेहर हैं, बाकी सभी मंत्री वही हैं जो पिछली सरकार में भी थे. शपथ लेने वाले वरिष्ठ दलित विधायक जी. परमेश्वर को जल्द ही उप मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया जाएगा. मुख्यमंत्री सहित कर्नाटक के मंत्रिमंडल की स्वीकृत संख्या 34 है. सिद्धारमैया जिस कुरुबा समुदाय से संबंध रखते हैं, उससे दो मंत्री हैं अनुसूचित जनजाति, ईसाई और मुस्लिम समुदायों से एक-एक मंत्री हैं. जिलावार प्रतिनिधित्व देखें तो सबसे अधिक चार मंत्री बेंगलुरु शहरी से, दो कलबुर्गी से और एक-एक बेंगलुरु दक्षिण, बेंगलुरु ग्रामीण, तुमकुरु, विजयपुरा, बीदर, दक्षिण कन्नड़, बेलगावी और मैसूर जिलों से हैं. यतींद्र सिद्धारमैया एकमात्र एमएलसी हैं जिन्हें मंत्री पद मिला है, बाकी सभी विधायक हैं.
कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने बीके हरिप्रसाद
डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरिप्रसाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और संगठन में कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्हें भाजपा और आरएसएस का मुखर आलोचक माना जाता है। बीके हरिप्रसाद वर्तमान में कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल इसी महीने समाप्त होने वाला है। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।
डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री