बीजेपी अब देश के लगभग 80 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में शासन कर रही
गांधीनगर :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले ममता बनर्जी के शासनकाल में हर दिन घुसपैठ होती थी लेकिन अब घुसपैठिए खुद ही वापस लौटने लगे हैं।अमित शाह ने कहा “चुनाव के दौरान हमने कहा था कि अगर हमें सत्ता मिलती है तो बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम कुछ ही दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। हम सभी चाहते हैं कि अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोग स्वेच्छा से अपने मूल स्थानों पर लौट जाएं। अगर वे खुद लौटते हैं तो बंगाल सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी और उन्हें जाने की प्रक्रिया में मदद भी करेगी। मुझे उम्मीद है कि पहचान अभियान शुरू होने से पहले ही कई लोग खुद ही चले जाएंगे।”
गृह मंत्री ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन आयोग समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह उच्चस्तरीय समिति देश भर में हो रहे आर्टिफि़शियल डेमोग्राफिक चेंज के कारणों की जांच करेगी और संभावित समाधानों पर भी विचार करेगी। यह इस बात का भी आकलन करेगी कि क्या इस मुद्दे को हल करने के लिए किसी कानून की आवश्यकता है। जनसांख्यिकीय परिवर्तन आयोग एक साल के अंदर ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा और आर्टिफि़शियल डेमोग्राफिक चेंज को रोकने के प्रयास किए जाएंगे।”अमित शाह ने कहा भारतीय जनता पार्टी अब देश के लगभग 80त्न भौगोलिक क्षेत्र में शासन कर रही है। हाल ही में बंगाल में भी चुनाव हुए थे और वहां दीदी का पूर्णत: सफाया हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा वीर सावरकर ने अपना पूरा जीवन देशभक्ति और भारत माता को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, वे एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्हें अपने जीवनकाल में दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।”शाह ने कहा उन्होंने छुआछूत के खिलाफ भी व्यापक रूप से काम किया। विनायक दामोदर सावरकर ने हमारी भाषाओं को और अधिक समृद्ध बनाने और भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और गौरव प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ममता राज में रोज होती थी घुसपैठ :अमित शाह