पेट्रोल और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगे

नई दिल्ली: सरकारी तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. प्रमुख शहरों में सीएनजी भी 2 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है। नए दाम 15 मई से लागू हो गए हैं। अप्रैल 2022 के बाद पहली बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, क्योंकि ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने इन कंपनियों के बही-खातों पर भारी दबाव डालना शुरू कर दिया है. शुक्रवार से लागू हुई यह बढ़ोतरी इन तीनों सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के बढ़ते घाटे की आंशिक रूप से भरपाई करने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है. हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं, तो यह ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के एक नए दौर की सिर्फ शुरुआत हो सकती है. विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया है। चुनाव खत्म हो गए हैं, मोदी की वसूली शुरू हो गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *