कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है
बेंगलुरु :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को एक परजीवी पार्टी बताया। मोदी ने कहा कि मौका मिलते ही कांग्रेस अपने साथियों को धोखा देती है। विजय रैली में बोलते हुए मोदी ने कहा “कांग्रेस की पहचान अब एक परजीवी पार्टी की हो गई है। इस वजह से उन्हें जो पहला मौका मिलता है वे अपने साथियों को धोखा देते हैं।” पीएम मोदी ने कांग्रेस और डीएमके के बीच दशकों पुराने रिश्ते पर ज़ोर दिया, और कहा कि डीएमके दस साल तक यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस सरकार के लिए स्थिरता का पिलर रही है।
पीएम ने कहा डीएमके ने कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए हर मिनट काम किया, कई बार उन्हें मुश्किल से बाहर निकाला। लेकिन अब क्या हुआ? जैसे ही सत्ता बदली, सत्ता की भूखी कांग्रेस ने पहला मौका मिलते ही डीएमके की पीठ में छुरा घोंप दिया।” मोदी ने आरोप लगाया कि एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी तमिझागा वेत्री कझगम के साथ कांग्रेस का नया गठबंधन उसी व्यवहार को दोहराना है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस तमिलनाडु में अस्तित्व में बने रहने के लिए बस एक नई पीठ पकडऩे की तलाश में है। मोदी ने कहा भाजपा पूरे देश में सत्ता में लौट रही हैं लेकिन कांग्रेस कभी भी एक राज्य नहीं बचा सकती। कुछ ही महीनों में लोगों को एहसास हो जाता है कि उनकी गारंटी झूठ हैं। वे सिर्फ जनता का भरोसा तोडऩा जानते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को दूर करने के बजाय कर्नाटक सरकार ने अपना ज़्यादातर समय अपने मतभेदों को सुलझाने में बिताया। उन्होंने कहा “उन्हें अभी यह तय करना है कि मौजूदा सीएम कितने दिन रहेंगे। उन्होंने दूसरे व्यक्ति को अधर में लटका दिया है, यह तय नहीं कर पाए हैं कि उसे मौका दिया जाए या नहीं।”केरल में मुख्यमंत्री चुनने को लेकरमोदी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस इको-सिस्टम शांत हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा “वे एक नेता को फाइनल नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें पक्का नहीं है कि ढाई-ढाई साल के लिए दो मुख्यमंत्री हों, या एक-एक साल के लिए पांच सीएम हों।”जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक था, तब उसके वस्त्र उद्योग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार अब उस विरासत को पुनर्जीवित और मजबूत करने के लिए काम कर रही है। पीएम ने कार्यक्रम में कहा कि रेवंत जी ने कहा था कि हम यहां पर पॉलिटिकल बात नहीं करेंगे। तो मैं भी पॉलिटिकल बात नहीं करूंगा। इसलिए नॉन-पॉलिटिकल बात मैं रेवंत जी से कहूंगा कि भारत सरकार ने गुजरात को 10 वर्षों के शासनकाल में जो कुछ दिया है, वह मैं आपको देने के लिए तैयार हूं, लेकिन इस ज्ञान के आधार पर कि जैसे ही मैं ऐसा करूंगा, आपको जो कुछ अभी मिल रहा है वह आधा हो जाएगा। आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए बेहतर यही है कि आप मेरे साथ ही गठबंधन करें।
पीएम की सुरक्षा में चूक
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास सडक़ किनारे से जिलेटिन की दो छड़ें मिलने से अधिकारियों में हडक़ंप मच गया. इसके बाद बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई. विस्फोटक कहां से आए और कितने रखे, बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कहा कि जिलेटिन की छड़ें कग्गलीपुरा पुलिस थाने की सीमा में तातागुनी के पास रूटीन सुरक्षा जांच के दौरान मिलीं जो प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किमी दूर है. विस्फोटकों की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गई. बाद में पुलिस बम डिस्पोजल स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए मौके पर पहुंचे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया में गहराते ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी चीजों का जरूरत के हिसाब से उपयोग करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मोदी सोने की खरीद को लेकर भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर में कोई भी फंक्शन हो, कोई भी कार्यक्रम हो हम एक साल तक सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमारी देश भक्ति हमें चुनौती दे रही है। मोदी ने कहा कि अगर लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल करेंगे तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय बड़े ऊर्जा संकट से गुजर रही है और पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने चिंता और बढ़ा दी है।
००००००
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशानामौका मिलते ही कांग्रेस अपने साथियों को धोखा देती है