चेन्नई : टीभीके चीफ सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्य के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद की शपथ दिलाई. उनके साथ आधव अर्जुन, एन आनंद, समेत 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई सीनियर नेशनल और रीजनल लीडर्स, फिल्मी हस्ती और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उन्होंने गरीबी और भूख देखी है। टीवीके चीफ ने कहा कि उनका संबंध किसी राजकुमार परिवार से नहीं है। उन्होंने श्रोताओं को याद दिलाया कि सिनेमा जगत में आने से पहले उन्हें अपमान और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। जोसेफ विजय ने मंत्रियों और नेताओं को चेतावनी दी कि सत्ता में मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। विजय ने गरीबी और संघर्ष भरे बचपन का जिक्र करते हुए खुद को आम जनता का बेटा और भाई बताया। विजय ने पारदर्शी शासन, सामाजिक न्याय और जनता का पैसा न लूटने वाली सरकार देने का वादा किया। शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार तुरंत एक्शन में दिखाई दी. मुख्यमंत्री विजय ने 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम शुरू करने वाले अपने पहले आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए. इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाने और पूरे राज्य में एंटी ड्रग ट्रैफिकिंग यूनिट्स के लिए कागजातों पर हस्ताक्षर किए.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विजय ने औपचारिक रूप से त्रिची ईस्ट से इस्तीफा दे दिया और पेरम्बूर को अपना मुख्य निर्वाचन क्षेत्र बनाए रखा।
विजय बने तमिलनाडु के नए सीएम, 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ