2014 में बंगाल में हमारा खाता खुला :अमित शाह
कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री होंगे. नवनिर्वाचित भाजपा विधायक, केंद्रीय पर्यवेक्षक और राज्य के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया. अब वह गवर्नर आरएन रवि के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह बैठक हुई.
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए गए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में नई भाजपा सरकार पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि बंगाल में डर का माहौल खत्म हो गया है. राज्य अब भरोसे के दौर की ओर बढ़ेगा. पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान का मुख्य चेहरा बनकर उभरे शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में मात दी थी. इसके अलावा नंदीग्राम सीट से भी जीत हासिल की है. इसके बाद से वे मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे थे. 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में पराजित किया था. नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा 100 साल की वैचारिक यात्रा के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक, आज भाजपा की सरकार बनी है। 2014 से जो यात्रा निकली, ये अभूतपूर्व यात्रा है। 2014 में बंगाल में हमारा खाता खुला। फिर 3 हुए, अगले चुनाव में 77 हुए और आज हम यहां बैठे हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा बंगाल की लोकतांत्रिक संरचना में बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों से बंगाल लोकतंत्र के क्षरण, कानून-व्यवस्था के पतन, अर्थव्यवस्था की दुर्बलता और विकास की धीमी गति से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को जनता की आजीविका और रोजगार के बारे में बोलने का कोई अवसर नहीं दिया जाता। उन्हें जनता की भावनाओं को व्यक्त करने की अनुमति नहीं है।
तमिलनाडु में आज थलपति विजय लेंगे सीएम पद की शपथ
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय शनिवार की सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। तमिलनाडु में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया. बहुमत साबित करने के लिए कई दिनों की कड़ी मेहनत और तमाम कोशिशों के बाद थलपति विजय को आखिरकार शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य में सरकार बनाने की हरी झंडी दे दी है. यह फैसला विजय द्वारा राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आया है. टीभीके जो 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, स्वतंत्र रूप से सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 के बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी. हालांकि कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, माकपा और वीसीकेके समर्थन से पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है.
शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री, आज होगा शपथ ग्रहण समारोह