रीवा
जिले के 76 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी सहित सभी राजस्व अधिकारी खरीदी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करके गेंहू उपार्जन की लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर प्रतिदिन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक खरीदी केन्द्र में गेंहू उपार्जन तथा परिवहन की समीक्षा कर रहे हैं। इस क्रम में राजस्व अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला ने खरीदी केन्द्र करहिया का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को उपार्जित 9 हजार क्विंटल गेंहू का तत्काल परिवहन कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने खरीदी केन्द्र बम्हौरी का निरीक्षण करते हुए उपार्जित गेंहू का तत्काल परिवहन कराने के निर्देश दिए। खरीदी केन्द्र में चार तौल कांटे चालू पाए गए। रेण्डम जाँच में गेंहू की तौल में अनियमितता पाई गई। तहसीलदार त्योंथर राजेन्द्र शुक्ला ने खरीदी केन्द्र सोहागी क्रमांक दो का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्र में गेंहू परिवहन के लिए दो ट्रक उपलब्ध हैं, जिनमें से एक ट्रक में गेंहू लोड किया जा रहा है। खरीदी केन्द्र प्रभारी तथा नोडल अधिकारी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए।
क्रमांक-37-1189-उमेश तिवारी-फोटो क्रमांक 09, 10 संलग्न हैं।