पाकिस्तान से लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार थे:रक्षा मंत्री

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सिर्फ बयान नहीं देता भारत
ऑपरेशन सिंदूर भारत की मर्जी से रुका,
नई दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को स्वेच्छा से और अपनी शर्तों पर रोका था और वह पाकिस्तान के खिलाफ एक लंबे युद्ध के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने ठीक उन्हीं लोगों को निशाना बनाया जिन्होंने हम पर हमला किया था। मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूँ कि हमने यह ऑपरेशन इसलिए नहीं रोका क्योंकि हमारी क्षमताएँ कम हो गई थीं। हमने इसे अपनी मजऱ्ी से, अपनी शर्तों पर रोका, और अगर ज़रूरत पड़ती, तो हम एक लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार थे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने तब से अपनी क्षमताओं का विस्तार किया है और अचानक ज़रूरत पडऩे पर वे पूरी तरह से मज़बूत हैं। हमारे पास अचानक ज़रूरत पडऩे पर अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की क्षमता भी थी। न केवल हमारे पास यह पहले थी, बल्कि आज भी है और अब तो यह पहले से भी कहीं ज़्यादा मज़बूत है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि अब और कुछ कहने की ज़रूरत है। उन्होंने आतंकवाद पर अपनी “ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ़ की और कहा कि उनके नेतृत्व में “किसी भी परिस्थिति में कोई भी आतंकवादी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लगभग एक साल हो चुका है, और हमारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी इस नई विश्व व्यवस्था का ही एक प्रतीक है। यह एक ऐसा निर्णायक मोड़ था जिसने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अब वह देश नहीं रहा जो पुरानी सोच पर चलता हो—जहाँ हमारी धरती पर आतंकवादी हमले होते थे और हम सिफऱ् कूटनीतिक बयान जारी करके रह जाते थे। और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में, किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *