बरगी बांध में तेज हवा से क्रूज डूबा, 7 शव मिलेकैप्टन के अलावा 29 पर्यटक थे सवार


जबलपुर। जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। पुलिस के मुताबिक 7 शव बरामद किए गए हैं। 18 को सुरक्षित बचा लिया गया। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पर्यटकों से भरा क्रूज तेज आंधी से असंतुलित होकर डूब गया। घटना खमरिया टापू के पास शाम करीब छह बजे हुई। लोगों को डूबता देख पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में कैप्टन सहित 30 लोग सवार थे। 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि रात आठ बजे तक 6 शव बरामद किए गए हैं। वहीं 15 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, घटना के बाद लापता क्रूज के कैप्टन महेश पटेल को रेस्क्यू में खोज लिया गया। गुरुवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे क्रूज पर्यटकों को लेकर बांध की लहरों के बीच आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं के चलते क्रूज में पानी भरने लगा और कुछ ही देर में वह नियंत्रण खोकर डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई यात्री जान बचाने के लिए पानी में कूदते भी देखे गए। प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें जुट गईं। गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। त्वरित बचाव कार्य से 18 नागरिकों को बचा लिया गया है। लापता को खोजने का प्रयास जारी है। प्रशासन ने कहा कि बरगी बांध में क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *