पश्चिम बंगाल में थम गया चुनाव प्रचार, बीजेपी और टीएमसी में माना जा रहा कड़ा मुकाबला

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर अब पूरी तरह से थम चुका है। यहां दो चरणों में चुनाव होना है, जिसमें से पहले चरण का मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। ऐसे में दूसरे चरण के लिए मतदान को लेकर चुनाव प्रचार शाम तक जारी रहा। शाम 5 बजे पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब 29 अप्रैल को मतदान होना है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य रूप से मुकाबला माना जा रहा है। एक तरफ जहां टीएमसी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस बार बंगाल में विजय पताका फहराने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसके लिए बीजेपी के तमाम बड़े नेता महीनों से पश्चिम बंगाल में ही रुके हुए हैं। पीएम मोदी खुद पश्चिम बंगाल में विभिन्न जनसभाओं, रैलियों और रोड शो में शामिल हुए। इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेताओं को भी बीजेपी ने चुनाव प्रचार में उतारा। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 91.78 प्रतिशत रहा, जो पिछले चरण के मुकाबले कहीं अधिक है। वहीं अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसके लिए चुनाव प्रचार थम गया है। दोनों चरणों के मतों की गणना 4 मई को होगी और 4 मई को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *