विंध्य भारत, रीवा
कुदरत जामा मस्जिद बाणसागर रीवा में आओ दीन सीखें मुकाबला का आयोजन किया गया। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मुफ्ती मोहम्मद मुबारक अजहरी, विशिष्ट व्यक्तियों मे हाफिज मोहम्मद इस्लाम रजा, हाफिज मोहम्मद शरीफ रजा, मौलाना हाफिज सलीम अख्तर, हाफिज हसनैन रजा, हाफिज इश्तियाक, मौलवी हसन रजा ,आलिम फाजिल आसिफा कादरी, कारी सानिया फातिमा, कारी उम्मूल खैर फातिमा, मोहम्मद अहसान मंसूरी ,मास्टर शरीफ मंसूरी ,मास्टर गुलाम हसन सिद्दीकी, मकबूल अहमद, अब्दुल कलाम अंसारी, दाऊद अंसारी, हाजी मुख्तार अंसारी, हाजी यामीन खान, मोहम्मद आबिद अंसारी, मोहम्मद आदिल उर्फ बाबुल, इंजीनियर अजहर खान ,मोहम्मद आरिफ अंसारी ,मोहम्मद अजीज अंसारी ,मोहम्मद शफीक उर्फ लाली, महमूद उर्फ गोलू ,मोहम्मद फारूक, मोहम्मद शाहिद अंसारी, मोहम्मद इसरार अंसारी, मोहम्मद वसीम सिद्दीकी, मोहम्मद शफीक उर्फ बालम, एवं मोहम्मद वसीम उपस्थित रहे। उक्त प्रोग्राम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को नगद इनाम व प्रशंसा पत्र प्रोग्राम के मुख्य अतिथि जनाब मुफ्ती मोहम्मद मुबारक अजहरी साहब ने अपने दस्ते मुबारक से बच्चों को वितरण किया । प्रोग्राम के संबंध में इंतजामिया कमेटी कुदरत जामा मस्जिद बाणसागर रीवा के अध्यक्ष जनाब फिरोज अंसारी एवं कमेटी के सचिव जनाब हाजी यामीन खान एडवोकेट ने बताया कि आओ दीन सीखें मुकाबला पिछले साल भी आयोजित किया गया था , जिसमें 103 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, और वर्ष 2026 के प्रोग्राम में यह संख्या बढक़र 158 हो गई है। जो कि बच्चों का प्रोग्राम के प्रति लगाव को प्रदर्शित करता है । प्रोग्राम को दो ग्रुप में बांटा गया था एक ग्रुप 5 साल से 10 साल के बच्चों का था तथा दूसरा ग्रुप 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों का था। मुकाबला में जो प्रतियोगिताएं रखी गई थी उनमें लिखित मुकाबला बच्चों और बच्चियों का तथा इसके अतिरिक्त बच्चों का इमामा नात शरीफ तथा किरत का मुकाबला भी रखा गया था ।इसी तरह बच्चियों में भी किरत हिजाब एवं नात शरीफ का मुकाबला रखा गया था ।
लिखित मुकाबले के ग्रुप 5 से 10 साल में जिन बच्चों ने इनाम पाया, उनमें मोहम्मद रेयान खान 83 अंक पाकर प्रथम रहे ।द्वितीय स्थान पर आसिफा अंसारी तथा तृतीय स्थान पर सालिया अंसारी रहीं। इसी प्रकार 10 साल से ज्यादा बच्चों के ग्रुप की लिखित परीक्षा में प्रथम स्थान पर अफसाना फातिमा द्वितीय स्थान पर राज आलम तथा तृतीय स्थान पर मोहम्मद सानू रहे । बच्चों के इमामा मुकाबले में सरफराज मंसूरी प्रथम आशिक मंसूरी द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर इस्माइल रहे । 5 से 10 साल ग्रुप में इमामा में आबिद मंसूरी प्रथम आहिल द्वितीय एवं मुदस्सर खान तृतीय स्थान पर रहे। 10 साल से अधिक ग्रुप में अजान मुकाबला के नतीजे में प्रथम स्थान पर मोहम्मद सोनू द्वितीय स्थान पर रेहान अंसारी तीसरे स्थान पर सरफराज मंसूरी रहे। 5 साल से 10 साल के ग्रुप में अजान का नतीजा इस प्रकार रहा। हुसैन अली प्रथम , आदिल अंसारी द्वितीय, अयान मंसूरी तृतीय रहे । किरत मुकाबले में 10 साल से ज्यादा के ग्रुप में प्रथम सलमान मंसूरी द्वितीय मुजम्मिल खान तृतीय मोहम्मद सानू रहे । किरत के ही ग्रुप 5 से 10 साल मुकाबला में प्रथम मुदस्सर खान द्वितीय शाहिद मंसूरी तृतीय हसन अंसारी रहे नात शरीफ 5 से 10 साल ग्रुप में प्रथम हुसैन अली द्वितीय अब्दुल सरफराज मंसूरी तृतीय आदिल मंसूरी रहे । नात शरीफ के ही 10 से ज्यादा वाले ग्रुप में प्रथम स्थान सिमरान, द्वितीय स्थान मोहम्मद इमरान मंसूरी तथा तृतीय स्थान फैजान अंसारी ने प्राप्त किया।
बच्चों के बाद बच्चियों का 5 से 10 साल के ग्रुप में किरत का मुकाबला हुआ, जिसमें जारा बेगम प्रथम , इकरा परवीन द्वितीय , आयशा तृतीय रहीं । हिजाब मुकाबले में 5 से 10 साल बच्चियों के ग्रुप में जारा ने प्रथम जैस्मिन ने द्वितीय तथा आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 10 साल से ज्यादा वाले ग्रुप में हिजाब मुकाबले में प्रथम स्थान अफसाना द्वितीय गुलनाज अंसारी तथा तृतीय स्थान सायना ने प्राप्त किया नात शरीफ मुकाबले में 10 से ज्यादा वाले ग्रुप में प्रथम स्थान अफसाना द्वितीय स्थान सनम तथा तीसरा स्थान नाजनी ने प्राप्त किया। 5 से 10 साल वाले ग्रुप में प्रथम स्थान आयशा द्वितीय स्थान सूबिया खान तथा तीसरा स्थान आसिफा अंसारी ने प्राप्त किया । प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मुफ्ती मोहम्मद मुबारक अजहरी ने अपने सार गर्भित उद्बोधन में कहा कीशिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है कोई भी व्यक्ति यतीम तब नहीं होता जब उनके मां-बाप दुनिया से चले जाते हैं , आज भी है और सदा रहेगा । उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।