कांग्रेस ने संविधान से नहीं परिवार के हिसाब से देश को चलाने का प्रयास किया
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ऐसा नेतृत्व मिला जिस नेतृत्व ने भाजपा को ही नहीं भारत को ही नहीं बल्कि पूरा विश्व को दिशा देने का काम किया. उन्होंने कहा कि “आज पूरे विश्व स्तर अलग-अलग प्रकार की घटना घट रही है, इस अस्थिरता के दौर में भारत एकमात्र ऐसा देश है जो अपनी आर्थिक स्थिति को उसी गति में बनाए हुए है. कई ऐसे मित्र हैं, जिसको भारत की प्रगति, भारत का विकास की जो गति है वो पच नहीं रही. उनको लगता है कि भारत की इस गति को कैसे रोके, तो कुछ लोग भारत के अंदर रह कर और कुछ लोग भारत के बाहर रहकर इस गति को रोकने में लगे है. लेकिन140 करोड़ देश की जनता मोदी जी के साथ ही आगे बढऩा चाहती है और ये कही न कही हम लोगो के लिए वरदान है.”
नितिन नबीन ने कहा कि”आज इस देश में चर्चा होती है, संवैधानिक संस्थानों को चुनौती देने का प्रयास किया जा रहा है, लोकतंत्र को चुनौती देने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन जो संविधान की दुहाई देते है, संविधान के पन्नों को सबसे ज्यादा तार-तार उसी कांग्रेस पार्टी ने ही किया है. हमने देखा है देश के कई राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगा देना इनका काम था. कांग्रेस ने संविधान से नहीं अपने परिवार के हिसाब से पूरे देश को चलाने का प्रयास किया. आज वो हमें लोकतंत्र की दुहाई देने की बात करते है जिसने सिर्फ लोकतंत्र का हनन किया हो.”भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा “राहुल गांधी चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं. मैं दरअसल इनको देश की जनता की कोई चिंता नहीं है, इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को बचाने की चिंता है.”इन लोगों ने आज देश में पूरी तरह से आरजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया और इसके लिए उन्हें ताकत जो देश के अंदर से मिल रही है, वो तो मिल ही रही है, लेकिन उससे ज्यादा इन्हें देश के बाहर से मिल रही है.”

